Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: सनातन बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कनाडा में एकजुट हुए अप्रवासी भारतीय

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 18, 2025

Mathura News: सनातन बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कनाडा में एकजुट हुए अप्रवासी भारतीय

जागरण टुडे, वृंदावन

सनातन बोर्ड एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देश से बाहर रहने वाले अप्रवासी भारतीय भी मांग कर रहे हैं। कनाडा में कथा सुना रहे देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के साथ हजारों एनआरआई भक्तों ने इसके लिए एकजुटता दिखाई। सभी ने सनातन बोर्ड गठन के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ किया और भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराई।

देश में वक्फ बोर्ड की तरह हिंदुओं के लिए सनातन बोर्ड की पुरजोर मांग उठाने वाले देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज यूएसए यात्रा में अप्रवासी भारतीयों को एकजुट कर रहे हैं। कनाडा के ब्रह्मटन टोरंटों में चल रही भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में अप्रवासी सनातनी एकत्रित हुए। कथा के पश्चात देवकीनंदन महाराज ने श्रोताओं को सनातन बोर्ड के संबंध में जानकारी देकर उनका समर्थन मांगा। इस पर सभी ने हाथ उठाकर अपनी सहमती प्रदान की।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जब मुस्लिम लोगों के धार्मिक हितों के लिए वक्फ बोर्ड हो सकता है तो बहुसंख्यक सनातनियों के लिए सनातन बोर्ड क्यों नहीं बनाया गया है। मंदिरों में सनातनी दान देते हैं तो उसे सनातनियों के हितों में ही खर्च क्यों नहीं किया जाता। कहा कि सनातनी मंदिरों पर सरकारी अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। मंदिरों का पैसा दीन दुखियों, गऊ सेवा एवं निर्धन बहन-बेटियों के विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य पर खर्च होना चाहिए।

प्रियाकांतजु मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण शीघ्र होना चाहिए। अगर सनातन बोर्ड बनता है तो इसकी राह आसान हो जाएगी। इस दौरान दिनेश गौतम, युधिष्ठिर सिंह, सुमन कार्के, सुनील पटेल, तेज सिंह, घनश्याम, मुरारी लाल, गोविंद पटेल, अशोक गुप्ता, टेकचंद शर्मा, अल्पेश आदि एनआरआई मौजूद रहे। मंदिर मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज विगत दो माह से यूएसए की यात्रा पर हैं।

वह अमेरिका, कनाडा कैलिर्फाेनिया, न्यी जर्सी, टैक्सास, वेस्ट अमेरिका, शिकागो विभिन्न शहरों, ब्रह्मप्टन, सूरी, अल्ब्रेटा, हेमिल्टन, कैल्ग्रे आदि में भागवत कथा एवं धार्मिक प्रवचन कर रहे हैं। वह अक्टूबर माह में स्वदेश आएंगे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.