Tuesday, March 31, 2026

Vrindavan News: सनातनियों को संगठित करने का कार्य करेगी सनातन राष्ट्र सेना

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 18, 2025

Vrindavan News: सनातनियों को संगठित करने का कार्य करेगी सनातन राष्ट्र सेना

एमआरसी वृंदा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवयुवकों को संगठित करने के लिए सनातन राष्ट्र सेना नाम से एक क्रांतिकारी संगठन गठित किया है। परिक्रमा स्थित चैतन्य कुटी आश्रम में आयोजित बैठक में सनातन राष्ट्र सेना का संरक्षक महंत फूलडोल बिहारीदास, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड़, महंत मोहिनी बिहारी शरण व स्वामी सत्यामित्रानंद, ब्रज अध्यक्ष बलराम शर्मा, राष्ट्रीय समन्वयक देवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश बंसल व संजय शर्मा, हरियाणा रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. साहिल, पलवल के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोरौत, हरियाणा पंचकुला के अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार को मनोनीत किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि हमारा देश विश्व में सनातन धर्म और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है, लेकिन कुछ वर्षों से हमारे सनातन धर्म और राष्ट्र पर कुठाराघात हो रहे हैं। आए दिन लव जिहाद, थूक जिहाद वारदातें हो रही हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण बंगाल है। इसको देखते हुए इस संगठन का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि इस संगठन उद्देश्य सनातन के सिद्धांतों को आगे ले जाने के लिए सारे सनातनियों को संगठित करके सारे विश्व में सनातन की जाग्रति पैदा करना है, जिससे हमारा राष्ट्र विश्व में विश्व गुरु के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर कन्हैया, आनंद तिवारी, सुमित भट्ट, अमित बघेल, आशुतोष शर्मा, मनीष प्रजापति, अंकुर शर्मा जोनी आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.