Tuesday, March 31, 2026

Mathura News- नमो युवा रन: नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के संकल्प संग मथुरा में दौड़े हजारों युवा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 22, 2025

Mathura News- नमो युवा रन: नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र के संकल्प संग मथुरा में दौड़े हजारों युवा

जागरण टुडे, मथुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भाजपा महानगर और भाजयुमो मथुरा महानगर द्वारा नमो युवा रन मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। यह मैराथन छावनी से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक होली गेट तक निकाली गई।

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट हरिशंकर राजू यादव, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक राजेश चौधरी तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

हजारों युवाओं ने “नशा हटाओ, विकसित भारत बनाओ” का संदेश देते हुए जोशपूर्ण भागीदारी निभाई। इस अवसर पर पूर्व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि आज का यह दृश्य अत्यंत उत्साहजनक है कि हजारों युवा एक साथ सड़कों पर उतरकर नशामुक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत विश्वगुरु बने और यह तभी संभव है जब हमारी युवा पीढ़ी स्वस्थ, शिक्षित और नशे से मुक्त होगी।

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि नमो युवा रन केवल एक दौड़ नहीं बल्कि एक संकल्प यात्रा है। यह संकल्प नशामुक्त भारत और विकसित भारत का है। प्रधानमंत्री ने जिस ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य रखा है, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल खेलकूद नहीं बल्कि समाज में जागरूकता का संदेश है। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के अनेक कार्यक्रम चला रहे हैं, जिनमें नमो युवा रन सबसे ऊर्जावान कड़ी है।

आयोजन को सफल बनाने में युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री एडवोकेट पवन हिडोल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। इस मौके पर कुंज बिहारी चतुर्वेदी, यतेंद्र फौजदार, ललित गौतम, अंकुर गुर्जर, नितिन चतुर्वेदी, नितिन कौशिक, हाकिम सिंह टीटू, दीपक नागर आदि उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.