Friday, January 30, 2026

Kasganj news दीपक मिश्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी, अश्विनी कुमार लोधी को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 22, 2025

Kasganj news दीपक मिश्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी, अश्विनी कुमार लोधी को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

जागरण  टुडे, कासगंज।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे के निर्देशानुसार एवं जनपदीय कार्यसमिति की अनुमति से ब्लॉक पटियाली में कार्यरत दीपक मिश्र को प्राथमिक शिक्षक संघ कासगंज का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन की गतिविधियों के सुदृढ़ संचालन हेतु उसी ब्लॉक के अश्विनी कुमार लोधी को सह जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रांतीय अध्यक्ष ने जनपदीय कार्यसमिति को तत्काल मीडिया प्रभारी नियुक्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। उसी क्रम में त्वरित संज्ञान लेते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति से समन्वय स्थापित कर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव, जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित पुंढीर, महिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री देवेश यादव व सुनील आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष पटियाली प्रदीप यादव सहित योगेश यादव, अब्दुल समी, त्रिवेन्द्र सिंह, राजेश यादव, राकेश राजपूत, पवनेश कुमार, रवी सक्सेना, सौरभ कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह आदि पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई।
---

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.