औरगाबाद स्थानीय कलाकारों ने मंच पर महाराज दशरथ के यहां जब श्रीराम सहित चारों राजकुमारों का जन्म हुआ तो मंच पर खुशियों से भरे भावुक पलों का जीवंत चित्रण दर्शाया गया। और अवध में गूंजी किलकारी बधाईयां गाकर जन्म उत्सव को धूमधाम से मनाया और मिठाई बांटी गई। जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला का मंचन कलाकारों ने इतनी भव्यता और भावनाओं के साथ किया कि रामलीला परिसर में तालियों और श्री राम के जयघोष से गूंज उठा मंच पर कुल गुरु वशिष्ठ जी चारों राजकुमारों को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए अपने साथ आश्रम ले गए।
रामलीला आयोजन में कमेटी के महामंत्री ताराचंद अग्रवाल, सचिव राजेश सैनी, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पिंटू मिश्रा, सलाहकार दर्शपाल सिंह, व्यास श्री विशंभर दयाल शर्मा, पार्षद गुलवीर चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा जगदीश सैनी, सत्यप्रकाश निषाद, थानेंद्र शर्मा एडवोकेट,योगेश चौधरी, शिवराम सिंह, अशोक सैनी, गोविंद अग्रवाल, गौरव सैनी, मोतीलाल शर्मा, जसवंत सिंह कुशवाहा, सोनू पंडित, डॉ. योगेश कुमार, अनिल गोयल, किशन सैनी,सुमित शिशोदिया ,प्रमोद शर्मा,जगन ठेकेदार और मुरारी लाल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
पहले दिन की रामलीला ने न केवल भक्तों को भावविभोर किया बल्कि आने वाले दिनों की प्रस्तुतियों के प्रति उत्सुकता भी बढ़ा दी। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रीराम के जीवन से जुड़े और भी महत्वपूर्ण प्रसंग मंचित किए जाएंगे।