Friday, January 30, 2026

Breaking News- जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की करी बैठक

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 22, 2025

Breaking News- जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की करी बैठक

बरेली जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली आदि त्योहारों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में पीस कमेटी की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर क्षेत्र वार लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने विगत समस्त त्योहारों/आयोजनों को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु समस्त बरेली वासियों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद के विकास की जिम्मेदारी जनपद के प्रत्येक नागरिक की है।

डीएम ने कहा कि यदि कही कोई समस्या हो तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दर कम करते हुए त्योहारों को उत्सव के साथ मनाने की सुविधा दी है, इसके साथ ही स्वदेशी अपनाने की भी अपील की गयी है।

हम सभी को जाति, क्षेत्र, सम्प्रदाय वाद को छोड़कर राष्ट्रवाद को अपनाना चाहिए। हमारे देश की विकास की गति बहुत तेज है पहले कहा जा रहा था कि 2030 तक हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनेंगे लेकिन हम 2025 में चौथी अर्थव्यवस्था बन गए हैं और यथा शीघ्र तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि बरेली की शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक विगत समस्त आयोजनों/त्यौहारों को सकुशल आयोजन हेतु सभी के सहयोग हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि जहां-जहां आयोजन होना हैं रामलीला व दुर्गा पूजा के वहां आयोजकों के वालिंटियर अवश्य रखें, सीसीटीवी कैमरे भी लगवाएं। रामलीला मंचों की सुरक्षा का भी अवश्य ध्यान रखें, आयोजन स्थल पर पानी तथा रेत की व्यवस्था रखें। अश्लील व अशोभनीय कार्यक्रम नहीं होने चाहिए अगर ऐसा कोई कार्यक्रम हुआ तो भविष्य में अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नार्थ, पुलिस अधीक्षक साउथ, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.