Thursday, April 2, 2026

KASGANJ NEWS श्री सूरजपाल सिंह आईटीआई बरकुला में लगेगा रोजगार मेला

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 23, 2025

KASGANJ NEWS श्री सूरजपाल सिंह आईटीआई बरकुला में लगेगा रोजगार मेला

जागरण टुडे, कासगंज।

जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री सूरजपाल सिंह प्राइवेट आईटीआई बरकुला, सोरों कासगंज में 26 सितम्बर को कैंपस ड्राइव रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

कॉलेज प्रबंधक शिवकुमार यादव ने बताया कि विभिन्न पदों पर चयन के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। तकनीशियन पद हेतु आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर के लिए डिप्लोमा अथवा बीटेक, हेल्पर के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए स्नातक होना अनिवार्य है। चयनित युवाओं को स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन प्रोजेक्ट में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिसके माध्यम से वे न केवल रोजगार पा सकेंगे बल्कि अपने करियर को नई दिशा भी दे पाएंगे। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित प्रातः 9 बजे आईटीआई परिसर में पहुँचकर पंजीकरण कराएं और रोजगार मेला में भागीदारी सुनिश्चित करें।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.