Saturday, January 31, 2026

KASGANJ NEWS भाकियू स्वराज के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 23, 2025

KASGANJ NEWS भाकियू स्वराज के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का अवैध अतिक्रमण ध्वस्त


गुड्डू यादव , कासगंज।

सदर तहसील प्रशासन और सोरों पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारतीय किसान यूनियन (स्वराज गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष एके लोधी द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त करा लिया।

जानकारी के अनुसार तकुआवर गांव स्थित गाटा संख्या 976 भूमि मथुरा-बरेली नेशनल हाइवे-530 में अधिग्रहित की गई थी। एनएचएआई द्वारा उक्त भूमि व स्ट्रक्चर का प्रतिकार भुगतान दिसंबर 2024 में ही संबंधित व्यक्तियों को कर दिया गया था। इसके बावजूद दोनों पदाधिकारी वहां कार्यालय और दुकानें बनाकर व्यापार कर रहे थे।

सदर तहसीलदार वलवंत कुमार उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंततः मंगलवार को तहसील प्रशासन, एनएचएआई और सोरों कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से निर्माण को गिरा दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कब्जा मुक्त होने से हाईवे निर्माण कार्य में तेजी आएगी और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होंने साफ कहा कि मुआवजा मिलने के बाद भूमि पर पुनः कब्जा करना अवैध है और इस तरह के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.