Thursday, April 2, 2026

Mathura News- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सम्बल विशेष विद्यालय में कन्या लांगुरिया पूजन का आयोजन

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 25, 2025

Mathura  News- महाराजा अग्रसेन जयंती पर सम्बल विशेष विद्यालय में कन्या लांगुरिया पूजन का आयोजन
जागरण टुडे मथुरा

महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 के पावन अवसर पर कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा संचालित  सम्बल विशेष विद्यालय में नवरात्रि पर्व पर कन्या लांगुरिया पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कल्याणं करोति, कल्याण धाम के प्रांगण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी और महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय के बच्चे उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपस्थित थे। सम्बल विशेष विद्यालय बौद्धिक अक्षम, श्रवण बाधित और दृष्टि बाधित बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास हेतु कार्यरत है।

पूजन के दौरान बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में एक प्रेरणादायक और सकारात्मक माहौल बना। बच्चों की सहजता, उत्साह और सहयोग को देखकर उपस्थित अतिथिगण भाव-विभोर हो उठे। पूजन के उपरांत बालिकाओं को सम्मानपूर्वक पूजन सामग्री, उपहार और प्रसाद वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि  डॉ. अशोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, “सम्बल विद्यालय के बच्चों के सपनों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि ये बच्चे शिक्षा और जीवन में समान अवसर प्राप्त करें और समाज के सहयोग से स्वावलंबी बन सकें।”

इस अवसर पर अनुराग मित्तल (जिला महामंत्री), विनोद अग्रवाल, निखिल जैन (महानगर प्रभारी), बी.के. शुक्ला, आर.पी. प्रजापति, अभिषेक यादव, रविन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य सम्बल विशेष विद्यालय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने समाज से सहयोग और समर्थन की अपील की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.