पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर कइयों की जेब से नकदी, मोबाइल और सामान उड़ा ले गए पॉकेटमार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान मंगलवार 23 सितंबर को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद कार में बैठकर काफिले के साथ रामपुर गए। जेल से छूटने के बाद रामपुर जाने के दौरान रास्ते में जगह-जगह सपा नेताओं ने आजम खान का स्वागत किया। बरेली जिले में फरीदपुर, झुमका तिराहा और मीरगंज के सिंधौली चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। आजम खान के स्वागत कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खासे इंतजाम किए गए थे। मगर पुलिस का सुरक्षा घेरे को चुनौती देते हुए तमाम लोगों की जेब पर हाथ साफ कर दिया।
मीरगंज में 23 सितम्बर को नेशनल हाईवे स्थित सिंधौली चौराहा पर आजम खान का स्वागत किया। स्वागत करने वालों की भीड़ में कई पॉकेटमार भी शामिल हो गए, जो लोगों की जेब से नगदी, पर्स, एटीएम और जरूरी दस्ताबेज गायब हो गए। पीड़ित पत्रकारों में आदर्श दिवाकर, कर्णपाल गंगवार और दैनिक भास्कर डिजिटल के सनी गोस्वामी और मोहल्ला मेवात कस्बा मीरगंज निवासी प्रदीप गिरी आदि शामिल हैं। इनकी जेब से रूपये, पर्स, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड आदि चोरी हो गया।
खास बात यह है कि लोगों को अपनी जेब कटने का पता तब लगा जब आजम खान का काफिला कार्यक्रम से रवाना हो गया। इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सबाल खड़े हो गए। पीड़ित लोगों की ओर से घटना की तहरीर मीरगंज कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। मीरगंज कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह का कहना है कि पत्रकारों के साथ हुई घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को वर्क आउट करने के लिए लगा दिया है।