जागरण टुडे, कासगंज।
सोरों/गंजडुंडवारा।
24 सितम्बर 2025 को नेफेड से संबद्ध किसान उत्पादक संगठन सोरों फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं गंजडुंडवारा फेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी किसानों के साथ साझा की गई। इस दौरान विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों ने खेती-किसानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों व उपयोगी जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में बेसिक संस्था से आए श्री आरिफ खान और श्री प्रवीण यादव ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अधिकाधिक किसानों से कंपनी से जुड़कर लाभ लेने की अपील की।
दोनों कंपनियों के निदेशक श्री अमरीश मिश्रा एवं श्री मनपाल सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी किसानों के लिए और बेहतर कार्य करेगी तथा उन्हें अधिक लाभान्वित करने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे।
---