Friday, January 30, 2026

KASGANJ NEWS राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटियाली की छात्राओं ने किया कासगंज एसपी कार्यालय का दौरा,

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 26, 2025

KASGANJ NEWS राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पटियाली की छात्राओं ने किया कासगंज एसपी कार्यालय का दौरा,
एसपी ने छात्राओ संग बिताया समय, मिशन शक्ति अभियान के तहत दी जानकारी

जागरण टुडे, कासगंज।

 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कासगंज का शैक्षिक दौरा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने छात्राओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, विभिन्न सेवाओं एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों, सुविधाओं तथा जनपद के सभी थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्रों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान करना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अमर्यादित टिप्पणी या अन्य आपत्तिजनक व्यवहार की स्थिति में बिना झिझक पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर परिस्थिति में पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण भी कराया गया, जहाँ उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, दैनिक गतिविधियों तथा केस हैंडलिंग प्रक्रिया की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। छात्राओं ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.