-मां दुर्गा के रूप में समाज की सेवा कर रही महिला पुलिस अधिकारी
गुड्डू यादव, कासगंज।
जिले की महिला पुलिस अधिकारी अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में सेवा और सुरक्षा का उदाहरण पेश कर रही हैं। एसपी अंकिता शर्मा, सदर सीओ आंचल चौहान और सहावर सीओ शाहिदा नसरीन को जनता मां दुर्गा के स्वरूप से कम नहीं मानती। इन अधिकारियों ने कठिन परिस्थितियों में पीड़ितों को न्याय दिलाने, अपराध नियंत्रण करने और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
एसपी अंकिता शर्मा अपने सख्त लिहाजे और संवेदनशील नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों का विश्वास जीता है। वहीं, सीओ आंचल चौहान महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने भी क्षेत्रीय स्तर पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कर भरोसे की मजबूत नींव बनाई है।
इन महिला अधिकारियों की कार्यशैली और जनता के प्रति लगाव ने उन्हें जिले में विशेष पहचान दिलाई है। लोग कहते हैं कि जैसे मां दुर्गा बुराई का अंत कर जनकल्याण करती हैं, वैसे ही ये अधिकारी अपराध और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी हैं। उनका यह प्रयास समाज को नई दिशा देने वाला है।