कासगंज, जागरण टुडे।
गांव रायपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विजयादशमी पर्व को भव्य और दिव्य स्वरूप में मनाने की योजना बनाई गई। इस पावन अवसर पर पारंपरिक शस्त्र पूजन और विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अशोक सिसोदिया ने बताया कि विजयादशमी क्षत्रिय समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन क्षत्रिय अपने शस्त्रों का पूजन कर वीरता और परंपरा का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में समाज की कई प्रतिष्ठित विभूतियाँ भी शामिल होंगी, जो युवा पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेंगी।
महासभा का उद्देश्य समाज को एकजुट कर अपनी गौरवशाली परंपराओं को सशक्त रूप से आगे बढ़ाना है। विजयादशमी पर होने वाला यह आयोजन न केवल संस्कृति के प्रति सम्मान दर्शाएगा, बल्कि सामाजिक एकता का भी सशक्त उदाहरण बनेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह यदुवंशी, ठाकुर नरेश कुमार नंदन जिलाउपाध्यक्ष, मुकुट चौहान को जिला संगठन मंत्री, सुखबीर सिंह पुंडीर को मंडलाध्यक्ष । नीलम और अमर सिंह, मीडिया चौहान मौजूद रहे।