Friday, January 30, 2026

KASGANJ NEWS महिला मरीजों के लिए देवी बनकर साबित हुई जिले की तीन महिला चिकित्सक

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: September 30, 2025

KASGANJ NEWS महिला मरीजों के लिए देवी बनकर साबित हुई जिले की तीन महिला चिकित्सक
"सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश": मिशन शक्ति के तहत दो महिला चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

गुड्डू यादव जागरण टुडे, कासगंजः

 नवरात्रि के पावन अवसर पर “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की दो महिला चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" थीम पर किया गया, जिसमें महिलाओं की सामाजिक और पेशेवर भूमिका को सराहा गया।

सम्मान समारोह में महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव और डा. शिवा श्री तिवारी, डा. प्रियम यादव को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ)  डा. राजीव अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। डॉ. अंजू यादव और डॉ. शिवा श्री तिवारी डा. प्रियम यादव जैसी समर्पित महिला चिकित्सक समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रतीक हैं। स्वास्थ्य विभाग में उनका योगदान विशेष रूप से नवरात्रि जैसे पर्वों पर और भी प्रेरणादायक बन जाता है, जब नारीशक्ति की पूजा की जाती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ. राजीव अग्रवाल ने भी दोनों चिकित्सकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं को प्रेरणा और पहचान मिलती है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे। आयोजन के अंत में दोनों डॉक्टरों ने इस सम्मान को अपनी टीम और समाज को समर्पित किया।

दोनों महिला चिकित्सकों का कोविड काल के समय में भी मरीजों के प्रति अहम योगदान रहा था। जिसके लिए पूर्व में भी यह सम्मानित हो चुकी हैं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.