जनपद बरेली के थाना शाही इलाके में एक सनसनी खेज घटना सामने आयी है, जहां एक विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतरवा दिया। इस मामले में मां ने महिला और प्रेमी समेत तीन आरोपियों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकददमा दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव गौहाना निवासी पूरन देवी पत्नी भजन लाल के मुताबिक उसका पुत्र हरपाल उम्र 32 वर्ष 12 वर्ष पहले ममता नामक एक महिला को अपने घर ले आया था, जोकि पहले से शादी शुदा थी। इससे पहले महिला ममता का विवाह आलमपुर बलरउ के रहने वाले भगवान स्वरूप के साथ हुआ था। ममता उसके वेटे हरपाल को पति मानकर उसके साथ रहने लगी और इस बीच ममता ने तीन बच्चों को जम्न दिया। पूरन देवी का कहना है कि उसका छोटा पुत्र और उसके पति सुरेश गांव में ही अलग मकान में रहते हैं और हरपाल अपनी पत्नी ममता के साथ अलग मकान में रहता था।
हरपाल निजी पिकप चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसका आरोप है कि उसका भांजा कैलाश पुत्र रूपराम निवासी गांव फिदाईपुर थाना शाही अक्सर उसके पुत्र हरपाल के घर आता जाता रहता था कि इसी बीच कैलाश के उसकी पुत्रवधू ममता से अबैध संबंध हो गये। उसका यह भी आरोप है कि विगत सितम्बर के पहले सप्ताह में उसका वेटा हरपाल पिकप लेकर अपने घर आया था और उसने ममता व कैलाश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसको लेकर काफी विवादास्पद स्थिति बन गई।और कैलाश हालातों को समझते हुए वहां से भाग गया।
विवाद के बाद हरपाल को रास्ते से हटाने ममता व प्रेमी कैलाश ने रची हत्या की साजिश
पूरन देवी का कहना है कि ममता व कैलाश ने विवाद के बाद हरपाल की हत्या की साजिश रची। जिसके तहत विगत 08 सितम्बर 2025 को राहुल पुत्र उदयवीर निवासी गांव बिल्सा हरिद्वार जाने हेतु हरपाल की पिकप बुक कराई। यह बात बताकर उसका पुत्र अपनी पिकप लेकर चला गया। और कैलाश ने राहुल के सहयोग से अपनी प्रेमिका ममता के साथ मिलकर हरपाल की हत्या कर दी उसके शव को पिकप में रखबाकर खाई में डाल दिया। और सभी ने मिलकर हत्या कर दी। यह भी आरोप है कि ममता ने अपने बच्चों को भी जहर देकर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
शाही पुलिस का कहना है कि मृतक हरपाल की मां पूरन देवी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक थाना में ममता व उसके प्रेमी कैलाश निवासी गांव गौहाना व राहुल निवासी गांव बिल्सा थाना शीशगढ, बरेली को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकददमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।