Friday, January 30, 2026

Badaun News:मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक – बदायूं में भाजपाइयों का सेवा महायज्ञ, 12 रक्तदान शिविरों से बना रिकॉर्ड

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 2, 2025

Badaun News:मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक – बदायूं में भाजपाइयों का सेवा महायज्ञ, 12 रक्तदान शिविरों से बना रिकॉर्ड

जागरण टुडे ,बदायूँ

विकास श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा का समापन आज गांधी जयंती के अवसर पर भव्य रूप से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद बदायूं में स्वच्छता अभियान से लेकर रक्तदान शिविर तक, समाज सेवा के विभिन्न आयामों को साकार किया।

सेवा पखवाड़ा के समापन पर जिला अस्पताल, बदायूं में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा नेता शारदेंदु पाठक और दीपमाला गोयल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में रक्तदान कर सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना का परिचय दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बदायूं जनपद में 12 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, “सेवा पखवाड़ा महज एक आयोजन नहीं, बल्कि भाजपा की समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक यह पखवाड़ा गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित रहा।”

गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद भर में स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, और सामाजिक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस मौके पर मनोज मसीह, अनुज माहेश्वरी, डॉ. आशीष शर्मा, शैलेंद्र मोहन शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, गुलशन प्रताप सिंह, अवनीश शाक्य, पंकज शर्मा, रचित साहू, नितेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा का यह आयोजन न सिर्फ रक्तदान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ, बल्कि यह जनभागीदारी और सेवा संकल्प की प्रेरणा बन गया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.