Tuesday, March 31, 2026

Badaun News:विजयादशमी पर बदायूं पुलिस का शस्त्र पूजन – धर्म और सुरक्षा के संकल्प के साथ वीरता को किया नमन

लेखक: | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 2, 2025

Badaun News:विजयादशमी पर बदायूं पुलिस का शस्त्र पूजन – धर्म और सुरक्षा के संकल्प के साथ वीरता को किया नमन
विकास  श्रीवास्तव
बदायूं, 2 अक्टूबर 
विजयादशमी के पावन पर्व पर जब संपूर्ण देश में सत्य की असत्य पर विजय और धर्म की अधर्म पर जीत का उत्सव मनाया जा रहा है, उसी शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड में शस्त्र पूजन की विधिवत परंपरा निभाई गई।

डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने शस्त्र पूजन करते हुए कहा कि यह परंपरा केवल धार्मिक भावना नहीं, बल्कि सुरक्षा और शौर्य का प्रतीक है। हथियार केवल युद्ध का साधन नहीं, बल्कि न्याय, आत्म-रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का समान महत्व रहा है।

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की यह परंपरा हमें यह भी स्मरण कराती है कि सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और सेवा भावना, समाज को सुरक्षित और संगठित बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्यदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, सहित जनपद बदायूं के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में शस्त्रों को विधिपूर्वक सजाया गया, पुष्प अर्पित किए गए और मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का संकल्प दोहराया गया।

जनपद बदायूं पुलिस द्वारा किया गया यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन है, बल्कि यह संदेश भी है कि पुलिस बल हर परिस्थिति में समाज की रक्षा, न्याय और कानून के शासन के लिए प्रसिद्ध और प्रतिबद्ध है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.