Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS ससुराल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने पति और मां पर लगाया हत्या का आरोप

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 6, 2025

KASGANJ NEWS ससुराल में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने पति और मां पर लगाया हत्या का आरोप

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव में रविवार की शाम एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के साथ ही मृतका की मां पर षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका शिवानी (21) पुत्री नारायण सिंह, निवासी अकबरनगर पलिया (थाना गंजडुंडवारा) की शादी वर्ष 2018 में प्रमोद, निवासी नगला परसी थाना सिढ़पुरा से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति प्रमोद आए दिन शिवानी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

मृतका के चाचा नेम सिंह ने आरोप लगाया कि शिवानी की मां प्रेमवती और पति प्रमोद के बीच अवैध संबंध थे, जिसके कारण शिवानी लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। रविवार शाम करीब 4:30 बजे मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शिवानी चारपाई पर मृत पड़ी मिली, जबकि ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर से फरार थे।

घटना की जानकारी पर सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता नारायण सिंह ने पति प्रमोद और मां प्रेमवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

मृतका के पीछे दो बेटियां प्रिया (5 वर्ष) और रेनू (3 वर्ष) हैं। शव को पोस्टमार्टम गृह ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष में कहासुनी भी हो गई। मायके पक्ष शव को अपने गांव ले जाना चाहता था, जबकि ससुराल पक्ष नगला परसी में ही अंतिम संस्कार पर अड़ा था। शिवानी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.