Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS- एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 6, 2025

KASGANJ NEWS- एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

शहर के सहाबर गेट स्थित एसआरएम पब्लिक स्कूल में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय और प्रबंधक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भजन, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों एवं समाज को दिए गए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। विशेष आकर्षण रहा छात्रों द्वारा प्रस्तुत भजन “रामायण की रचना पर था”, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रधानाचार्य दिनेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि “महर्षि वाल्मीकि जी ने सिखाया कि ज्ञान और कर्म से ही मनुष्य महान बनता है।” वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप ने कहा कि “उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और ज्ञान का मार्ग अपनाया, जो आज के युग में हमारे लिए प्रेरणादायक है।”

विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन बच्चों के लिए आदर्श है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर सत्य, मेहनत और सदाचार का पालन करना चाहिए।”

इस अवसर पर भावना शर्मा, वैष्णवी वर्मा, पायल कुशवाहा, रोशनी, आर्यन लोधी, गुरुराज, तनिष्क, दिव्यांशी, राधिका, दिव्या, किरण, पावनी, अंशु, जतिन, शिवम, काव्या सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.