Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: रामलीला महोत्सव में गूंजे जयकारे, श्रीराम जन्म लीला ने दर्शकों का मन मोहा

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 6, 2025

Mathura News: रामलीला महोत्सव में गूंजे जयकारे, श्रीराम जन्म लीला ने दर्शकों का मन मोहा

श्री रंगनाथ जी के बड़ा बगीचा में आयोजित रामलीला महोत्सव में द्वितीय दिवस श्री राम जन्म एवं रावण-मंदोदरी विवाह लीला का मनोहारी मंचन किया गया।
रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ व्यासपीठ और श्री राम दरबार के चित्रपट के पूजन के साथ हुआ। कमेटी के संरक्षक रामकिशन अग्रवाल, प्रहलाद दास गुप्ता, नारायण दास अग्रवाल एवं पंकज अरोड़ा ने विधिवत पूजन कर आरती उतारी।

श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के संचालक सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारों ने लंकाधिपति रावण की शिवभक्ति, मंदोरी से विवाह एवं देवगणों पर विजय लीला का मंचन हुआ। वहीं अयोध्या नगरी में महाराज दशरथ द्वारा गुरु वशिष्ठ के सान्निध्य में पुत्र प्राप्ति यज्ञ के बाद श्री राम सहित चारों भाईयों के जन्म का मनोहारी मंचन किया गया, जिससे पूरा पंडाल रामलला की जय-जयकार से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य संस्थापक रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल, भीमसेन अग्रवाल, अनिल गोतम, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, बंशी तिवारी, आनंद शर्मा, अलौकिक शर्मा, शुभम अग्रवाल, श्री भगवान शर्मा, आशीष ठाकुर, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.