रामपुर जनपद इलाके की रामगंगा नदी में सोमबार को डूबे वृद्ध का शव बहते हुए बरेली जनपद के इलाके में पहुंच गया, जिसे मंगलबार को शाम के समय एसडीआरएफ टीम ने मोटर वोट के सहारे ढूंढ कर बरामद कर लिया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। वहीं शव मिलने की सूचना पर वृद्ध के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जनपद रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के गांव क्योरार निवासी हमीद (उम्र करीव 67 वर्ष) पुत्र अब्दुल रज्जाक अपने गांव के ही साथी हनीफ के साथ तहसील शाहबाद इलाके की रामगंगा नदी में मछली का शिकार करने हेतु सोमबार को गया था। बताया जाता है कि गंगा नदी पार करते वक्त हमीद डूब गया। और उसके बाद उसका कहीं पता नहीं चल सका। रामपुर जनपद के स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से रामगंगा में हमीद को तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
उसके बाद मंगलबार को एसडीआरएफ टीम उसे तलाशते हुए बरेली जनपद के गांव करौरा-गहबरा के समीप बह रही रामगंगा किनारे तक पहुंच गयी और आखिर कार टीम ने मोटर वोट के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद हमीद के शव को ढूंढ निकाला। सूचना मिलने पर हमीद के परिवार में कोहराम मच गया। और परिवार व गांव क्योरार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना मिलने पर मीरगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताया जाता है कि मृतक के चार पुत्र व चार पुत्रियां हैं जिनमें से तीन पुत्रियां और एक पुत्र शादी शुदा हो चुके हैं। और परिवार में उसकी पत्नी जायरा की बची हैं। जिनका रो रोकर बुरा हाल है।