Wednesday, April 1, 2026

KASGANJ NEWS सहावर की कैनरा बैंक में तीन लाख 80 हजार रुपये से भरा थैला गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 8, 2025

KASGANJ NEWS सहावर की कैनरा बैंक में तीन लाख 80 हजार रुपये से भरा थैला गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

जागरण टुडे, कासगंज।


थाना सहावर क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब  पेट्रोल पंप के मैनेजर का रुपये से भरा थैला रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बैंक में मौजूद एक व्यक्ति मौका पाकर थैला उठाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटे हैं।

जानकारी के अनुसार, सहावर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख गवेंद्र सिंह के दो पेट्रोल पंप — जीजी फिलिंग स्टेशन (गंजडुंडवारा रोड) और गवेंद्र फिलिंग स्टेशन (सोरों रोड) हैं। बुधवार को दोपहर बाद जीजी फिलिंग स्टेशन के मैनेजर विपिन कुमार बैंक में करीब तीन लाख 80 हजार रुपये जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने रकम एक थैले में रखकर कैश काउंटर के पास रख दी। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर बैंक में मौजूद एक उठाईगिरा थैला लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। बैंक मैनेजर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एएसपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, और थानाध्यक्ष सहावर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस बैंक स्टाफ और ग्राहकों से भी पूछताछ कर रही है।


-

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.