Thursday, April 2, 2026

KASGANJ NEWS मेरे पति के हत्यारों को सजा कब मिलेगी?” — इंसाफ के लिए फूट पड़ा नाहिद का दर्द

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 9, 2025

KASGANJ NEWS मेरे पति के हत्यारों को सजा कब मिलेगी?” — इंसाफ के लिए फूट पड़ा नाहिद का दर्द

जागरण टुडे, कासगंज/गंजडुंडवारा


ग्राम नगला वजीर, थाना सुनगढ़ी निवासी मृतक लाल मियाँ की पत्नी नाहिद ने अपने पति की हत्या के एक माह बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने 6 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कासगंज को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि उनके पति की निर्मम हत्या करने वाले सातों नामजद अभियुक्त अब तक खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस किसी दबाव में कार्रवाई से बच रही है।  नाहिद ने बताया कि 3 सितंबर 2025 को उनके पति लाल मियाँ (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र समीम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना सुनगढ़ी में अभियोग संख्या 109/2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता, 2023 (B.N.S.) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बावजूद इसके, एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई।  पीड़िता के अनुसार, हत्या के नामजद अभियुक्त — ओमकार, मुकेश, देवसिंह, अमरमशी, राजवीर, टेनी और दाताराम — गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और वादी पक्ष पर लगातार पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। नाहिद ने कहा, “हम गरीब लोग हैं, लेकिन न्याय में हमारा पूरा भरोसा है। हम किसी भी कीमत पर अपने पति के कातिलों से समझौता नहीं करेंगे।”  भावुक नाहिद ने रोते हुए कहा, “मेरे छह छोटे-छोटे बच्चे हैं, अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। एक तरफ धमकियाँ हैं, दूसरी तरफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। आखिर हमें न्याय कब मिलेगा?”  उन्होंने पुलिस अधीक्षक कासगंज से सभी नामजद अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी और वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की परीक्षा है। नाहिद को भरोसा है कि पुलिस अधीक्षक न्यायप्रिय अधिकारी हैं और वे उनके पति के हत्यारों को शीघ्र सजा दिलाएंगी, ताकि उनके बच्चों का न्याय पर विश्वास कायम रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.