उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को संत मंगलपुरी इण्टर कॉलेज मीरगंज में कक्षा-11 की छात्रा रिया श्रीवास्तव को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनने का अवसर हांसिल हुआ। रिया ने इस दौरान बताया कि उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी और प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने रिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
रिया मूल रूप से मीरगंज के नंदगांव की रहने वाली है। उनके पिता सीताराम एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि माता नीलम श्रीवास्तव गृहणी के दायित्वों का निर्वाहन कर रही हैं। और दोनों ही इण्टरमीडिएट तक शिक्षित हैं, और अपनी वेटी को आईपीएस अधिकारी के रूप में देखना उनका सपना है
रिया ने कहा - एक दिन की प्रधानाचार्या बनकर मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए प्रेरणादायक क्षण है और इससे मेरे माता पिता का सपना पूरा करने की प्रेरणा और बढ़ गई है।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के उददेश्यों - नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन- के बारे में बताया गया।
कॉलेज परिवार ने रिया को उज्ज्बल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की।