Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News- मेडिकल स्टोर पर छापा, 5 कफ सीरप जांच के लिए भेजे

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 11, 2025

Bareilly News- मेडिकल स्टोर पर छापा, 5 कफ सीरप जांच के लिए भेजे

बहेड़ी । जिलाधिकारी अविनाश सिंह और सहायक आयुक्त (औषधि), बरेली मंडल के निर्देश पर नकली, मिलावटी और डुप्लीकेट कफ सीरप की बिक्री पर रोक लगाने के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहेड़ी के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

राजेश कुमार, औषधि निरीक्षक बरेली की अगुवाई में मोहल्ला रामलीला, नैनीताल रोड स्थित मेसर्स राहुल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। फर्म स्वामी की मौजूदगी में टीम ने औषधि विक्रय लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और भंडारित एलोपैथिक दवाओं के अभिलेखों की सघन जांच की।

इस दौरान स्टोर से कुल 5 संदिग्ध कफ सीरप के नमूने जांच और विश्लेषण के लिए एकत्र किए गए —
यह रहे इन दवाओं के नाम हिन्दी में लिखे हुए —
1. अस्थाकाइंड डीएक्स जूनियर खाँसी सिरप
2. अस्थाकाइंड एलएस जूनियर खाँसी सिरप
3. जेडेक्स खाँसी सिरप
4. सॉल्विन कोल्ड सिरप
5. अस्थाकाइंड डीएक्स 100 एमएल सिरप
ये नमूने राजकीय प्रयोगशाला, लखनऊ भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट और विवेचना पूर्ण होने के बाद दोषी व्यक्तियों या फर्मों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.