Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: पीएम धन-धान्य योजना: मथुरा के किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 11, 2025

Mathura News: पीएम धन-धान्य योजना: मथुरा के किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

जागरण टुडे, मथुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को शुभारंभ की गई पीएम धन-धान्य योजना का सजीव प्रसारण उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (DUVASU) मथुरा के कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में देखा गया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अभिजीत मित्रा के निर्देशन और निदेशक प्रसार डॉ. अतुल सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों किसानों, कृषि पदाधिकारियों और विशेषज्ञों ने एक साथ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान 4200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें पीएम धन-धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भर मिशन, कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।

केवीके प्रभारी डॉ. वाई.के. शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई धन-धान्य योजना के तहत देश के 100 अति पिछड़े जनपदों को चयनित कर वहां कृषि विकास को गति देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, संसाधन और बाजार तक पहुंच में सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग मथुरा की ओर से 21 पैरावेट/मैत्री कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह पहल वास्तव में अन्नदाताओं के सम्मान और राष्ट्र की समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम है।

कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सोनू अग्रवाल, एसडीओ मथुरा सुशील कुमार गौतम, डिप्टी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कठेरिया, डॉ. प्रीति गंगवार, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. नेहा, डॉ. बृजमोहन और डॉ. रविंद्र कुमार राजपूत सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.