Friday, January 30, 2026

Bareilly News : जनता की मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 13, 2025

Bareilly News :  जनता की मदद के लिए पुलिस हमेशा तैयार


बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप निरीक्षक सूरज पाल सिंह, एलएचसी सर्वेश धारीबाल, एलसी मीनू सैनी और प्रधानाचार्या नमिता दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम  के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, और सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की मदद के लिए तैयार है, इसलिए किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि समाज से बुराइयों का उन्मूलन पुलिस की प्राथमिकता है। 

जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई- यूपी 112 (आपात सहायता), महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और एंबुलेंस 1021 । इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड, बाल श्रम उन्मूलन, आत्मरक्षा के टिप्स और गुड टच-बैड टच की अवधारणा की चर्चा की गई। 

कार्यक्रम का उददेश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति सजग व आत्म निर्भर बनाना था। अंत में छात्राओं ने प्रण लिया, कि वे हर अन्याय के खिलाफ आबाज उठाएंगीं। और दूसरों को भी जागरूक करेंगीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.