जागरण टुडे, सोरों (कासगंज)।
मिशन शक्ति टीम द्वारा मोहल्ला चक्रतीर्थ, थाना सोरों, जनपद कासगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों को महिला हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
टीम द्वारा टोल-फ्री नंबर एवं महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के पम्पलेट वितरित किए गए तथा साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर थाना सोरों से उपनिरीक्षक बी. एल. शर्मा, कांस्टेबल कर्मवीर सिंह, महिला कांस्टेबल अर्चना और रश्मि, तथा साइबर थाने से स्वप्निल, सिवाच मौजूद रहे।