Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS एसपी अंकिता शर्मा ने किया मंदिर व पुलिस चौकी का लोकार्पण, कहा—“जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 16, 2025

KASGANJ  NEWS एसपी अंकिता शर्मा ने किया मंदिर व पुलिस चौकी का लोकार्पण, कहा—“जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”


जागरण टुडे,कासगंज।


 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बुधवार की शाम पटियाली कोतवाली परिसर में नव-निर्मित मंदिर तथा कस्बे के मुख्य बाजार में बनी नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना व हवन का आयोजन हुआ।

पटियाली कोतवाली पहुंचकर एसपी अंकिता शर्मा ने सर्वप्रथम नव-निर्मित मंदिर का वैदिक रीति-रिवाज से लोकार्पण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी द्वारा मंदिर में शिव परिवार, भगवान श्रीराम व हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने हवन-पूजन कर सभी देवताओं का तिलक कर मंदिर का उद्घाटन किया। लोकार्पण उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसके बाद एसपी अंकिता शर्मा कस्बा पटियाली के मुख्य बाजार स्थित पुराने थाने की भूमि पर पहुंचीं, जहां नव-निर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि “नई पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। पुलिस की मौजूदगी से अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षा का और अधिक भरोसा मिलेगा।” उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर हाल में उनके साथ है और सुरक्षित व शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सतत रूप से सक्रिय है।

कार्यक्रम में सीओ आंचल चौहान, कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी, इंस्पेक्टर अमरेश सिंह, सिढ़पुरा थाना प्रभारी पवन कुमार, उपनिरीक्षक अवधेश भदौरिया, इशहाक हुसैन, देवेंद्र पाल सहित गणमान्य नागरिक—अरुण सर्राफ, अनुराग वार्ष्णेय, मनीष पांडे, अरशद राइन, राहुल गुप्ता, बाबूराम राजपूत, एडवोकेट कश्मीर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.