जागरण टुडे, कासगंज।
जनपद कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल किया है। जारी तबादला सूची में कुल 32 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिनमें 6 निरीक्षक और 26 उपनिरीक्षक हैं।
एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक स्तर पर किए गए तबादलों में ब्रजकिशोर को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सहावर, रामदास को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, गोपाल सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना सोरों, रामवकील सिंह को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, गुलाब सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना पटियाली तथा वीरेंद्र कुमार भारती को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है।
वहीं उपनिरीक्षक स्तर पर बलवीर सिंह को चौकी प्रभारी नगरिया, संदीप कुमार को चौकी प्रभारी पचलना, रनवीर सिंह को कस्बा प्रभारी थाना सहावर, शांति स्वरूप को थाना सहावर, आनंद चौधरी को चौकी प्रभारी सहावर गेट, सत्यपाल सिंह को थाना कासगंज, अर्जुन सिंह को कस्बा चौकी प्रभारी थाना पटियाली और विनय शर्मा को प्रभारी साइबर सेल कासगंज के रूप में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा विमल कुमार को कस्बा प्रभारी थाना ढोलना, राजकुमार वर्मा को साइबर सेल कासगंज, समुंद्र सिंह को थाना कासगंज, सुगर सिंह को थाना सहावर, जगदीश चंद्र को थाना अमापुर, नरेंद्र कुमार को महिला थाना, मोहम्मद इलियास को थाना कासगंज, प्रेमचंद्र को न्यायालय सुरक्षा प्रकोष्ठ, वीरेश्वर सिंह को थाना पटियाली, तहजीव हुसैन को थाना सुन्नगढ़ी, हर प्रसाद सिंह को थाना अमापुर और रामकेश यादव को थाना सहावर भेजा गया है।
साथ ही करीवचंद्र पाल को थाना सोरों, विजय सिंह को थाना ढोलना, गोविंद सिंह को थाना कासगंज, महेश बाबू, सतेंद्र कुमार और जगदीश सिंह को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।