Friday, January 30, 2026

Mathura News: ब्रजरज उत्सव में झूमेगा ब्रज, गूंजेंगी भक्ति और संस्कृति की स्वर लहरियां

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 23, 2025

Mathura News: ब्रजरज उत्सव में झूमेगा ब्रज, गूंजेंगी भक्ति और संस्कृति की स्वर लहरियां

कन्हईया नगरी में इस बार ब्रज रज उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों की आवाज़ और कला का जादू बिखरेगा। गीत-संगीत और नृत्य-नाटिकाओं के माध्यम से देश के नामचीन कलाकार भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में इस वर्ष भक्ति संगीत के साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यह आयोजन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उत्सव के मुख्य आकर्षण अतिथि कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इनमें हेमा मालिनी, पुनीत इस्सर, कन्हैया मित्तल, यास्मीन सिंह, रमा वैधनाथन, मिस्सी बासु, स्वप्रिल रास्ते और पद्मश्री मनोज जोशी जैसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं। ये सभी अपनी-अपनी विधा के अनुरूप मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रस्तुति देंगे।

ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 26 अक्टूबर को यास्मीन सिंह की नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’ से होगा, जबकि समापन 5 नवंबर को कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर के कवि अपनी ओजस्वी और हास्य रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करेंगे और वीर रस की कविताओं से देशभक्ति का संदेश देंगे।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने बताया कि पिछले साल की भांति प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा तथा दर्शकों के लिए विशाल पंडाल में बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उत्सव में मनोरंजन, खानपान और हस्तशिल्प की स्टॉल भी रहेंगी।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि कलाकार और उनकी प्रस्तुतियां

26 अक्टूबर: यास्मीन सिंह — नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’
27 अक्टूबर: कन्हैया मित्तल — भजन संध्या
28 अक्टूबर: बॉलीवुड कलाकारों की देवोशनल नाइट
29 अक्टूबर: रमा वैधनाथन — नृत्य नाटिका ‘अखिलम् मधुरम्’
और सुरेश वाडेकर द्वारा भक्ति संध्या की प्रस्तुति
30 अक्टूबर: पुनीत इस्सर व सिद्धार्थ इस्सर — महानाट्य ‘जय श्रीकृष्णा: गीता सार’
31 अक्टूबर: दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति — एआई क्रिएटेड महाभारत (प्रीमियम शो)
1 नवंबर: मिस्सी बासु — भक्ति संगीत प्रस्तुति
2 नवंबर: स्वप्रिल रास्ते — नृत्य-गायन: हिस्टोरिकल एम्पायर्स ऑफ इंडिया
3 नवंबर: पद्मश्री मनोज जोशी — महानाट्य ‘चाणक्य’
4 नवंबर: हेमा मालिनी — नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’
5 नवंबर: समापन दिवस — भव्य कवि सम्मेलन

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.