Tuesday, March 31, 2026

Kasganj News: सहावर में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: October 28, 2025

Kasganj News: सहावर में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

जागरण टुडे, कासगंज

जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव मियांसुर निवासी 75 वर्षीय कृष्ण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि कृष्ण कुमार अपने मित्र मैनुद्दीन पुत्र बाबुद्दीन निवासी कस्बा सहावर के घर ठहरे हुए थे। 

उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे कृष्ण कुमार शौच के लिए गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। इंतजार करने के बाद आसपास के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शौचालय का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां कृष्ण कुमार का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

परिजनों ने कहा कि मृतक को किसी तरह की गंभीर बीमारी नहीं थी, इसलिए मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना से परिजन और गांव में शोक की लहर है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.