Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS सोरो शूकरक्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी शुरू, निरीक्षण समिति गठित 1 दिसंबर को आयोजित होगी धार्मिक यात्रा, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 1, 2025

KASGANJ NEWS सोरो शूकरक्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा की तैयारी शुरू, निरीक्षण समिति गठित    1 दिसंबर को आयोजित होगी धार्मिक यात्रा, 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना


जागरण टुडे, कासगंज/सोरों

भगवान वराह की पावन नगरी सोरो शूकरक्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियाँ प्रारंभ हो गई हैं। आगामी 1 दिसंबर 2025 को होने वाली इस धार्मिक यात्रा को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उनके संबद्ध संगठनों ने तैयारी की रूपरेखा तय करना शुरू कर दिया है।


परिक्रमा की तैयारी को लेकर विभाग संघ चालक श्री उमाशंकर जी के आवास पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग प्रचारक श्री कुलदीप जी, जिला प्रचारक श्री आर्येंद्र जी, आकाश जी, परिक्रमा संयोजक डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.