मुदित चंद्रा ने उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह पद एस. बालाचंद्र अय्यर के 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के उपरांत संभाला।
मुदित चंद्रा 1998 बैच के भारतीय रेल कार्मिक सेवा (IRPS) अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज, प्रयागराज से प्राप्त की और तत्पश्चात मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में पदस्थ होने से पूर्व मुदित चंद्रा ने भारतीय रेलवे में उप महाप्रबंधक (सामान्य), उत्तर मध्य रेलवे के आगरा, झांसी और प्रयागराज मंडलों में मानव संसाधन प्रमुख (HR Head) तथा आगरा मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं।