Tuesday, March 31, 2026

Badaun News :ब्यौली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 ग्रामीणों की जांच

लेखक: Vikas Srivastav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 15, 2025

Badaun News :ब्यौली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 ग्रामीणों की जांच

जागरण टुडे,बदायूं

वजीरगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत ब्यौली में शनिवार को मां सुशीला देवी की नवम पुण्यतिथि के अवसर पर मां सुशीला देवी मेमोरियल जन कल्याण अभियान द्वारा एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता दीपक माथुर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वजीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार सिंह तथा प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ग्रामीणों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश राजपूत, डेंटल सर्जन डॉ. सलमान अंजुम, नेत्र सर्जन डॉ. उत्पल रस्तोगी, फिजिशियन डॉ. विजेंद्र बाजवा, यूनानी चिकित्सक डॉ. कौशल कुमार तथा कैलाश आई हॉस्पिटल एवं लेज़र सेंटर, बरेली की चिकित्सा टीम उपस्थित रही।

इन सभी विशेषज्ञों ने मिलकर कुल 750 मरीजों की जांच की तथा आवश्यक दवाएं, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने इस व्यापक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाते हुए डॉक्टरों द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना की।

शिविर का निरीक्षण उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद तहसीन ने किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ प्रजापति, नेत्र परीक्षक दीपक माथुर, सुमित माथुर, मुनीश माथुर सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वजीरगंज थाना पुलिस तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर को अत्यंत लाभकारी बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.