Friday, January 30, 2026

KASGANJ NEWS अमापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं का ऑटो पिकअप से भिड़ा, छात्रा व महिला की मौत, चार गंभीर

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

KASGANJ NEWS अमापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं का ऑटो पिकअप से भिड़ा, छात्रा व महिला की मौत, चार गंभीर


जागरण टुडे, कासगंज।


जिले के अमापुर थाना क्षेत्र में गांव बनूपुरा कोल्ड स्टोर के पास शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं से भरे ऑटो और सामने से आ रही मैक्स पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और छात्राओं समेत सवारियां दूर तक सड़क पर जा गिरीं। इस हादसे में एक छात्रा और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्राएं और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।


मृतकों में छात्रा और महिला शामिल

दुर्घटना में दीप्ति (17) पुत्री जयप्रकाश, निवासी नगला मनफूल की मौत हो गई। पिता जयप्रकाश के अनुसार, दीप्ति बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और अपनी बहन व सहेलियों के साथ रोज की तरह कोचिंग से घर लौट रही थी।दूसरी मृतका शांति देवी (32) पत्नी राहुल, निवासी नगला मुख्त्याल हैं। देवर सूरज ने बताया कि शांति देवी के पीछे 11 वर्ष की बेटी मंजू और 8 वर्ष का बेटा अनुज है। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।तीन छात्राएं सहित एक महिला गंभीर रूप से घायलऑटो में बैठी तीन छात्राएं और एक अन्य महिला गंभीर अवस्था में घायल हुईं जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।


ये हुए घायल 


 घायलों की पहचान सलोनी कुमारी (17) पुत्री चंद्रशेखर, निवासी सरसई नरी, दीक्षा (18) पुत्री जयप्रकाश, निवासी नगला मनफूल, बीएससी फाइनल, निशा (22) पुत्री राजवीर, निवासी नगला मनफूल, बीए सेकंड ईयर, ममता (38) पत्नी विनीत घायल हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.