Friday, January 30, 2026

Mathura News- मोहिनी कृष्ण दासी का श्रीकृष्ण बाल महोत्सव में सम्मान

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Mathura News-  मोहिनी कृष्ण दासी का श्रीकृष्ण बाल महोत्सव में सम्मान

जागरण टुडे मथुरा 

वृंदावन। आध्यात्मिक साधना, कथा वाचन और भजन गायन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मोहिनी कृष्ण दासी को 23वें श्रीकृष्ण बाल महोत्सव में सम्मानित किया गया। यह सम्मान 14 नवंबर को जयपुर मंदिर परिसर में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में मोहिनी दासी सहित पाँच अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सीमा मोरवाल (लोक गायन), सुरेन्द्र उतरेजा (व्यापार), सत्यवान शर्मा (समाज सेवा), पं. राम किशन (ज्योतिष शास्त्र) और मंजू लता (ब्रज कला एवं संस्कृति संरक्षण) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:- दिल्ली में चमकी मथुरा की राधा रानी न्यूमेरोलॉजी प्रोफेशनल सक्सेस प्रोग्राम में मिला सम्मान

आयोजकों ने कहा कि मोहिनी कृष्ण दासी कथा वाचन और भजन के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत हैं। वे उप्र संस्कृति विभाग से पंजीकृत भजन गायिका हैं तथा उनकी भागवत कथा, रामकथा व भरत चरित्र कथा वृंदावन, बलदेव, जयपुर, फिरोजाबाद और नेपाल सहित अनेक स्थानों पर संपन्न हो चुकी हैं। उनके कार्यक्रम दूरदर्शन व आकाशवाणी से प्रसारित हुए हैं और ब्रजरज उत्सव-2025 सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भजन प्रस्तुत कर चुकी हैं।

मोहिनी दासी ने सम्मान को सेवा-पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा बताया और कहा कि वे ब्रज संस्कृति और श्रीकृष्ण भक्ति के प्रसार हेतु निरंतर समर्पित रहेंगी। समारोह में संत, कलाकार और कई गणमान्य उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.