Wednesday, April 1, 2026

Pilibhit News- मकान पर कब्जे को हमला, घायल महिला की मौत

लेखक: Vishal Kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: November 21, 2025

Pilibhit News-  मकान पर कब्जे को हमला, घायल महिला की मौत

जागरण टुडे, पीलीभीत 

 सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर गौटिया में मकान पर कब्जा करने की नीयत से किए गए हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद गुरुवार रात जिला अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम निवासी मुकेश के अनुसार उसके परिवार का आवासीय प्लॉट उसकी मां रामबेटी के नाम बैनामा है, जिस पर परिवार कई वर्षों से रह रहा है। आरोप है कि उसके चाचा हरप्रसाद और उनकी पत्नी सोनी लंबे समय से मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। 16 नवंबर की शाम दोनों घर में घुस आए, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की तथा मुकेश की मां रामबेटी से मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे पिता बाबूराम ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

तहरीर दर्ज कराने जा रहे मुकेश के परिजनों पर आरोपियों ने रास्ते में दोबारा हमला किया, जिसमें रामबेटी के सिर में गंभीर चोटें आईं। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से बरेली और फिर लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ से चिकित्सकीय जवाब देने पर वापस पीलीभीत ले आया गया। यहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पूर्व में ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.