वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक बरामद की।
जनकारी के मुताबिक विगत सोमवार की रात्रि दौरान मीरगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपने हमराह हेड कांस्टेवल अनुज मलिक,व दीपक कुमार एवं कांस्टेवल अमित व रजत मलिक के साथ कस्बा के सिरौली चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम फलाईओवर के समीप मजार से नगरिया सादात गांव को जाने वाले मार्ग पर पहुंची और एक तस्कर इलयास पुत्र खान मोहम्मद निवासी ग्र्राम सनइया थाना सीबीगंज जनपद बरेली को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 97 ग्राम स्मैक बरामद की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मीरगंज कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकददमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया।
मीरगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर इलयास खान निवासी ग्राम सनइया थाना सीबीगंज को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 97 ग्राम स्मैक बरामद हुई थीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।