वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के द्वारा अपराध एव अपराधियों पर लगाम कसने के उददेश्य से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मीरगंज कोतवाली पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई कर शिकंजा लगातार कसती नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक और तस्कर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया जिसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद की। और तस्कर की बरामद बाइक को सीज कर दिया गया।
विगत 04 दिसम्बर को मीरगंज कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज एसआई पंकज कुमार अपने साथ हमराही अंनुज मलिक व कांस्टेवल रजत मलिक के साथ कस्बा के सिरौली चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बा की साप्ताहिक बाजार के समीप से एक तस्कर को हिरासत में ले लिया जिसके पास से पुलिस ने जामा तलाशी दौरान 24 ग्राम स्मैक बरामद की जोकि तस्कर किसी को बेंंचने हेतु जा रहा था।
पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गये आरोपी तस्कर ने अपना नाम व पता आजम पुत्र अमजद हुसैन निवासी मोहल्ला खानपुरा कस्बा मीरगंज जिला बरेली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में अभियोग पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया और तस्कर की बाइक को सीज कर दिया।
मीरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मीरगंज कस्बा के मोहल्ला खानपुरा निवासी आजम को 24 ग्राम स्मैक के साथ हिरासत में लिया गया था। जिसके खिलाफ मुकददमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है और बरामद बाइक को सीज करने की कार्रवाई की गई है।