Friday, January 30, 2026

Bareilly News: राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी बाजपेई: अधीर सक्सेना

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 25, 2025

Bareilly News: राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी बाजपेई: अधीर सक्सेना

निर्भय सक्सेना, बरेली

पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' और प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में उन्हें राजनीति का अजात शत्रु की संज्ञा दी गई। बरेली महानगर बीजेपी अध्यक्ष अधीर सक्सेना के निर्देशन में महानगर के सभी नौ मंडलों में हुए कार्यक्रमों में भाजपा हरमिलाप मंडल के शक्ति केंद्र 16 और संजयनगर में बूथ संख्या 200 पर भी कार्यक्रम हुआ।


कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी, और कहा कि बताया कि वह एक महान नेता, कवि और समाजसेवक थे। उनका जीवन हम सभी भारतीयों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

कार्यक्रम में महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, अजय चौहान, पूर्व पार्षद बबलू पटेल, पार्षद प्रतिनिधि विवेक पटेल, प्रमोद रघुवंशी, अक्कू पटेल, सुनील सक्सेना, निखिल कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 

दूसरा कार्यक्रम भाजपा हरमिलाप मंडल द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य अटल जी के जीवन और कार्यों को याद करना और उनके आदर्शों को बढ़ावा देना था। आयोजन अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त, बरेली के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमन्त्री एवं भावुक कवि अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती पर कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के सभागार में किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक प्रोफेसर केए वार्ष्णेय ने की। संचालन विमलेश चंद्र दीक्षित ने किया।


विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी बाजपेयी की लोकप्रियता एवं स्वीकार्यता भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अन्य सभी दलों में भी थी। इसलिए उन्हें राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता है। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह प्रखर राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और भावुक कवि थे। राजनीति में वह शुचिता, शालीनता और विद्वता की मिशाल थे। राष्ट्रहित उनके लिए सर्वोपरि था। विश्व की राजनीति और काल के कपाल पर उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी।

जनपदीय अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि अटल विहारी बाजपेयी ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश के सर्वांगीण विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ कीं। पूरे देश को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना की शुरुआत की। देश की राजनीति में उनका नाम सदैव अमर रहेगा।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर केए वार्ष्णेय ने कहा कि अटल बिहारी विलक्षण राजनीतिज्ञ थे। उस समय की राजनीति पर उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी। वह 50 साल से अधिक वर्षें तक सांसद रहे। जब वह सदन में बोलते तो पूरा सदन तालियों और ठहाकों से गूंजता रहता। इस अवसर पर डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, गंगाराम पाल, गुरविंदर सिंह, उमेश त्रिगुणायत, नवनीत वार्ष्णेय, निर्भय सक्सेना एवं रितेश साहनी आदि मौजूद रहे। 

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.