Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज जिला ओलंपिक खेलोत्सव में एथलेटिक्स, अमेरिकन फुटबॉल व खो-खो में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 26, 2025

KASGANJ NEWS कासगंज जिला ओलंपिक खेलोत्सव में एथलेटिक्स, अमेरिकन फुटबॉल व खो-खो में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


जागरण टुडे, कासगंज

जिला खेल स्टेडियम, सोरों में कासगंज जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला ओलंपिक खेलोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। खेलोत्सव के अंतर्गत एथलेटिक्स, अमेरिकन फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का सफल संचालन हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अंजना वशिष्ठ, सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, संयुक्त सचिव बृजेश यादव तथा कोषाध्यक्ष सुनील पहलवान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समन्वयक अनय यादव एवं जितेंद्र यादव रहे, जबकि तकनीकी समिति के सदस्य अभय गुप्ता, प्रक्ष सिंह जादौन, मधुर अग्रवाल और पार्थ गांधी ने प्रतियोगिताओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-14 से लेकर सीनियर वर्ग तक खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रशांत, विक्रम और रोहित यादव ने स्वर्ण पदक जीते, वहीं बालिका वर्ग में दिया और रिशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में आर्यन माथुर, रामजीत, लवकुश, युवराज भारद्वाज सहित कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-18 व अंडर-20 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दौड़, कूद और थ्रो स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग में अंकित भास्कर, यश शर्मा, हर्षित कश्यप, प्रिंस गुर्जर, अमन कुमार, राहुल और अनुराग ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि बालिका वर्ग में सोनी, छाया, शिवानी, विनीता, क्वीन गार्गी और प्रीति ने शीर्ष स्थान हासिल किया। दिव्यांग वर्ग में मनीषा ने 100 व 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर सराहनीय प्रदर्शन किया।

अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-18 बालक वर्ग में मोहनपुरा, बालिका वर्ग में एस.बी.डी. स्कूल, सीनियर महिला वर्ग में आयरन टाइटन्स और सीनियर पुरुष वर्ग में ईगल रोस्टर की टीम विजेता रही।

खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर बालिका वर्ग में एस.बी.डी. पब्लिक स्कूल तथा जूनियर बालक वर्ग में जे.पी. एकेडमी ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.