Tuesday, March 31, 2026

Mathura News: वीर बाल दिवस: चार साहिबजादों के बलिदान की गूंज, 247 स्वयंसेवकों का पथसंचलन

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: December 26, 2025

Mathura News: वीर बाल दिवस: चार साहिबजादों के बलिदान की गूंज, 247 स्वयंसेवकों का पथसंचलन

जागरण टुडे, मथुरा

वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलराम भाग के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा भव्य बाल पथसंचलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बाल एवं छात्र स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध रूप से भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और वीरता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गौ संवर्धन प्रमुख एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत महापात्र रहे। उन्होंने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि दो बड़े साहिबजादे चमकौर के युद्ध में अद्भुत वीरता के साथ युद्ध करते हुए शहीद हुए, जबकि छोटे साहिबजादे मात्र बालक थे, फिर भी उन्होंने धर्म और देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपना बलिदान दे दिया।

मुख्य वक्ता ने कहा कि इन बाल वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर आज के युवाओं और विद्यार्थियों को भी देश और समाज के लिए सर्वस्व समर्पण के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने जीवन में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और नैतिक बल को भी विकसित करना चाहिए तथा हर निर्णय में राष्ट्र को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए।

इस अवसर पर संघ के भाग संघचालक राकेश शर्मा, महानगर विद्यार्थी प्रचारक अजय, महानगर सह विद्यार्थी प्रमुख मोहन दास, भाग प्रचारक रोहितास कृष्ण, भाग विद्यार्थी प्रमुख निशांत सहित मयंक, आकाश, सुबोध, आकाश शर्मा, कृष्ण सुदर्शन, प्रणव, अनुराग सहित अनेक स्वयंसेवक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाल पथसंचलन श्री जी बाबा विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर गोवर्धन चौराहा से होते हुए पुनः श्री जी बाबा विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 247 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.