Tuesday, March 31, 2026

Bareilly News: बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दिखी नागिन तो मची भगदड़

लेखक: Jagran Today | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 12, 2026

Bareilly News: बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दिखी नागिन तो मची भगदड़

मुनीश चंद्र शर्मा, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)

जनपद बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में बिलपुर क्रॉसिंग के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक विशाल नागिन दिखाई दी। नागिन को देखते ही राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, वहीं आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर दूर चले गए। देखते ही देखते यह सूचना आसपास के गांवों में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नागिन झाड़ियों से निकलकर सड़क के किनारे होते हुए रेलवे ट्रैक के बेहद करीब पहुंच गई थी। इससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नागिन का रेस्क्यू नहीं किया गया, तो वह किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण उसके ट्रेन की चपेट में आने की भी आशंका बनी हुई है, जिससे जीवहानि हो सकती है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी सांप निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इतनी विशाल नागिन पहली बार देखी गई है। इसी कारण लोग अधिक भयभीत नजर आए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नागिन का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर उसे जंगल या किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या जीवहानि से बचा जा सके और क्षेत्र में फिर से सामान्य स्थिति बहाल हो सके।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.