राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज, मीरगंज में विधानसभा क्षेत्र 119 मीरगंज(बरेली) का 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस तहसील स्तरीय कार्यक्रम के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के 400 से अधिक विद्यार्थियों तथा विकासखंड मीरगंज की लगभग 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात एसडीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
इसके बाद एसडीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज से कस्बा मीरगंज स्थित थाना चौराहा तक रवाना किया गया। रैली थाना चौराहा से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों द्वारा गीत, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उप जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रतिभागियों में अभिषेक राजपूत, अब्दुल्लाह अंसारी, नंदनी पाल, राधिका, अर्जुन दिवाकर, देव दिवाकर, आस्था गुप्ता, नेहा, अलका, स्वाती, पलक, शिवानी सहित आरएमएस एकेडमी परौरा एवं अकाही संत मंगलपुर इंटर कॉलेज मीरगंज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक अमित कुमार, प्रशांत गुप्ता, निधि सक्सेना एवं ज्ञान स्वरूप ने भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीएलओ मोहम्मद नाजिम, विपिन कुमार, आमिर बेग, गुलाब अंसारी, सुपरवाइजर/लेखपाल आदित्य कुमार, अनिल कुमार एवं अभिषेक पटेल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सराहनीय योगदान के लिए राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार को भी सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त बीएलओ रामविलास, रोजगार सेवक मोहम्मद रिजवान, सहायक अध्यापक तथा सुपरवाइजर गिरन्द सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वीआरसी गिरजा शंकर मौर्य एवं संदीप कुमार गंगवार को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, राजस्व निरीक्षक नन्हे लाल, राजस्व कर्मचारी एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का यह आयोजन लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाता जागरूकता का सशक्त संदेश देता नजर आया।