Friday, January 30, 2026

Bareilly News : 77वें गणतंत्र दिवस पर दुनका में व्यापारियों की भव्य बैठक, समस्याओं पर हुआ संवाद

लेखक: Omkar Gangwar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: January 27, 2026

Bareilly News : 77वें गणतंत्र दिवस पर दुनका में व्यापारियों की भव्य बैठक, समस्याओं पर हुआ संवाद

व्यापारी कल्याण बोर्ड में राजेंद्र गुप्ता की नियुक्ति पर हर्ष

ओमकार गंगवार, मीरगंज (बरेली)

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बरेली जनपद के मीरगंज तहसील इलाके के गांब दुनका में व्यापार मंडल द्वारा एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से संवाद किया।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने बढ़ती महंगाई, व्यापारिक सुरक्षा, प्रशासनिक उत्पीड़न, जीएसटी से जुड़ी जटिलताओं एवं आर्थिक समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। व्यापारियों ने मांग की कि इन विषयों पर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता को व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य नामित किए जाने पर व्यापारियों में हर्ष का माहौल रहा।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने इस नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं बोर्ड अध्यक्ष सुनील सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड में प्रदेश महामंत्री की सहभागिता से प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधा संवाद स्थापित हो सकेगा।

खुशी के अवसर पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बैठक में उपस्थित दुनका चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सहयोग का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने अमृत विचार के पत्रकार कमर बेग एवं चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल को सम्मानित भी किया।


इस बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री अंकुश राज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, राजकुमार वर्मा, वीरेंद्र गंगवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दुनका दिनेश गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुबोध उपाध्याय, सुनील गुप्ता, मुनीश रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, बीरू रस्तोगी, आरक्षी सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.