जागरण टुडे,कासगंज।
जनपद कासगंज के आवास विकास कॉलोनी स्थित वी.ए.वी. इंटर कॉलेज के सामने एएम. वर्क शाँप का उद्घाटन रविवार दिनांक 1 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर देवेंद्र चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्साह और गरिमा देखने को मिली।
कार्यक्रम का संचालन अमरीश तिवारी द्वारा किया गया, जिनका सहयोग पिंटू राजपूत ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने एएम. वर्क शाँप के उद्देश्य और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य केंद्र स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि कुंवर देवेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत और लगन से किया गया कोई भी कार्य समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने एएम. वर्क शाँप के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह केंद्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अमरीश तिवारी, मथुरा प्रसाद मुखिया जी, सुरेश तिवारी (शिक्षक), राजपाल वर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), टिंकू राजपूत, प्यारे लाल (हलवाई), महेश राजपूत एवं राजकुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने उद्घाटन कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और एएम. वर्क शाँप की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।