Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS:सिढ़पुरा में नवीन आधार सेंटर का उद्घाटन, अब नहीं भटकेंगे क्षेत्रवासी, पीएचसी पर शुरू हुई सुविधा

लेखक: udit kumar | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 2, 2026

KASGANJ NEWS:सिढ़पुरा में नवीन आधार सेंटर का उद्घाटन, अब नहीं भटकेंगे क्षेत्रवासी, पीएचसी पर शुरू हुई सुविधा

जागरण टुडे,कासगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढपुरा परिसर में नवीन आधार सेंटर का शुभारंभ किया गया। उक्त नवीन आधार सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम ने किया। 

इस सेंटर के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी राहत मिलेगी। अब नया आधार बनवाना, नाम-पता संशोधन सहित अन्य सभी कार्य यहीं पर किए जा सकेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में आधार कार्ड से संबंधित समस्याएं लंबे समय से बनी हुई थीं। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था और कई बार शोषण का भी सामना करना पड़ता था। नवीन आधार सेंटर के संचालन से न केवल आमजन को सहूलियत मिलेगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित चौधरी, ऑपरेटर नरेंद्र कुमार सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी, अधिकारी और आशा बहनें मौजूद रहीं।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.