Tuesday, March 31, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान, बाल विवाह मुक्ति रथ ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फैलाया संदेश

लेखक: Guddu Yadav | Category: उत्तर प्रदेश | Published: February 2, 2026

KASGANJ NEWS कासगंज में बाल विवाह के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान, बाल विवाह मुक्ति रथ ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फैलाया संदेश


जागरण टुडे, पटियाली, कासगंज।

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद कासगंज में बाल विवाह के खिलाफ एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा इसे जड़ से समाप्त करने के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के तहत बाल विवाह मुक्ति रथ ने कासगंज नगर से अपनी यात्रा प्रारंभ की। यह रथ सहावर क्षेत्र के मोहनपुर, गनेशपुर, गंजडुंडवारा होते हुए थाना कोतवाली पटियाली, विकासखंड पटियाली तथा पटियाली के मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों तक पहुंचा। रथ के माध्यम से लोगों को बाल विवाह रोकने का संदेश दिया गया और कानून की जानकारी साझा की गई।



जागरूकता अभियान के दौरान बैंड-बाजा, हलवाई, नाई, ब्यूटी पार्लर संचालकों, शादी-विवाह से जुड़े दुकानदारों, स्कूल-कॉलेजों, बारात घरों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित किए गए। इन सभी वर्गों को बाल विवाह रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया, क्योंकि सामाजिक आयोजनों में इनकी प्रत्यक्ष भागीदारी रहती है।

अभियान में लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 तथा टोल फ्री नंबर 1800-10-27-222 की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह के कारण बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। लोगों से बाल विवाह न कराने की शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से उनका समर्थन लिया गया।

विकासखंड पटियाली पहुंचने पर बाल विवाह मुक्ति रथ का खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार एवं एडीओ हरि किशोर द्वारा स्वागत किया गया। अभियान में संस्था के पदाधिकारी एवं समस्त स्टाफ मुक्ति रथ के साथ मौजूद रहे। विभिन्न गांवों और कस्बों में रथ का जोरदार स्वागत किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि समाज अब बाल विवाह के खिलाफ जागरूक हो रहा है।

No ads available.

Get In Touch

BDA COLONY HARUNAGLA, BISALPUR ROAD BAREILLY

+91 7017029201

sanjaysrivastav1972@gmail.com

Follow Us

© 2026 Jagran Today. All Rights Reserved.